Tuesday 14 July 2009

कोडरमा में लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार

कोडरमा थाना पुलिस ने लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सबों को आज कोडरमा जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार होने वालों में लोजपा का जिलाध्यक्ष और झुमरीतिलैया नगर अध्यक्ष भी शामिल है। कोडरमा थाना प्रभारी सीपी यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में इन सबों के द्वारा कोडरमा घाटी स्थित दिबौर स्टैंड पर स्टैंड ठीकेदार और वीडियोग्राफी कर रहे लोगों को धमकी देते हुए उनसे पांच सौ रूपये छीन लिये। इस संबंध में कोडरमा एसपी क्रांति कुमार गडदेशी के निर्देष पर चेकनाका पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अनिल कुमार राजवंशी के द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। इसके साथ ही उक्त सभी लोग कोडरमा कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग की घटना में भी शामिल थे। गिरफ्तार होने वालों में लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महेश राय, जिलाध्यक्ष सच्चिदानन्द गांधी, मनोज सिंह, रंजीत कुमार, धीरज सिंह और लोजपा का नगर अध्यक्ष विजय शुक्ला शामिल है। इधर महेश राय ने उसपर लगे ओरोपों को साजिश करार देते हुए कहा कि वह रात में पटना से रांची राज्यपाल महोदय से मिलने जा रहा था और इसी दौरान उसकी गिरफ्तारी की गयी। इधर एक अन्य मामले में तिलैया पुलिस ने मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से वाहनों से वसूली करने के आरोप में 14 लोगों को पकडा जिन्हे बाद में चेतावनी देकर और निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment